सुल्तानपुर लोधी. पंजाब के सुल्तानपुर लोधी थाने में हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक वीरपाल (25), गांव मसीतां का निवासी था। उसे सिविल हॉस्पिटल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।
हाल ही में कपूरथला जिले के गांव मसीतां में नशे की ओवरडोज से एक अन्य युवक, सुखजिंदर सिंह (25), जो गांव के सरपंच हरमेश सिंह गोरा का इकलौता बेटा था, की मौत हो गई थी। उसकी लाश श्मशानघाट से बरामद हुई थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, जिनमें से वीरपाल की हिरासत में मौत हो गईं।

वीरपाल के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सरपंच के इशारे पर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। परिवार ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने वीरपाल को नशीला पदार्थ दिया। मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की लाश सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी गई है। एसपी (डी) कपूरथला प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच चल रही हैं।
- रेप के आरोपी नेता ने की आत्महत्या: रेलवे क्रॉसिंग पर मिला शव, 5 महीने की गर्भवती हुई थी नाबालिग
- मिवान स्टील प्लांट में सैकड़ों मजदूर काम बंद कर हड़ताल पर बैठे, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी
- दहेज के लिए विवाहिता को दी जान से मारने की धमकी, पति समेत पूरे ससुराल पर FIR
- CG ACB News: सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिटायरमेंट फंड निकलवाने के नाम से रिश्वत मांगने पर धरा गया था क्लर्क, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा…
- CG News : कोचिंग के लिए घर बुलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

