गर्मी का मौसम शुरू होते ही पसीना भी ज्यादा होने लगता है और साथ ही बदबू भी बढ़ जाती है. अंडरआर्म्स की बदबू अक्सर पसीने में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से होती है. गर्मियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. कॉस्मेटिक एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपाय पसीने की बदबू और ज्यादा स्वेटिंग को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. आज हम आपको अंडरआर्म्स की बदबू खत्म करने के घरेलू तरीके बतायेंगे.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा त्वचा का pH बैलेंस करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को कम करता है. इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे अंडरआर्म्स पर 5–10 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. हफ्ते में 2–3 बार करें.
नींबू
नींबू में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं. नींबू का टुकड़ा अंडरआर्म्स पर हल्के से रगड़ें. 5 मिनट बाद पानी से धो लें. संवेदनशील त्वचा हो तो पानी मिलाकर लगाएं.
सेब का सिरका
यह त्वचा के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. कैसे इस्तेमाल करें. कॉटन में थोड़ा सेब का सिरका लें. अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने दें. फिर पानी से धो लें.
नारियल तेल
नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. नहाने के बाद थोड़ा सा नारियल तेल अंडरआर्म्स में हल्के से मसाज करें.
गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और हल्की खुशबू भी देता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन से अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे धोने की जरूरत नहीं होती.
कुछ अतिरिक्त टिप्स
- रोज नहाएं और अंडरआर्म्स को साफ रखें.
- ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें.
- बाल ज्यादा हों तो ट्रिम या साफ रखें.
- ज्यादा मसालेदार और जंक फूड कम करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

