गर्मी का मौसम अब शुरू हो रहा है और बदलता सीजन हमेशा ही बीमारियों का कारण बनता है. गर्मी के मौसम में अगर आप शरीर को हाइड्रेट नहीं रखेंगे या हेल्दी फूड्स नहीं खाते हैं, तो पेट खराब, दर्द या उल्टी-दस्त जैसी समस्या हो सकती है. सिर्फ बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी ये सब झेलना पड़ सकता है. बदलते मौसम में अगर आप ओवरईटिंग करते हैं या कुछ भी खा लेते हैं, तो ये नुकसान कर सकता है.

ऐसे में सीजन के हिसाब से आपको अपनी डायट भी चुननी पड़ेगी. कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें कुछ दिनों के लिए खाना बिल्कुल बंद करना चाहिए. वरना पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है और आप बीमार हो सकते हैं. चलिए जानते हैं की आपको किन चीजों से परहेज करना है.
ज्यादा तला-भुना खाना
समोसा, कचौरी, पकोड़े, फ्राइड स्नैक्स जैसे तले-भुने फूड पचने में भारी होते हैं. गर्मी में इन्हें ज्यादा खाने से एसिडिटी, गैस और पेट खराब हो सकता है.
बहुत ज्यादा मसालेदार खाना
अधिक मिर्च-मसाले वाला खाना शरीर में गर्मी बढ़ाता है और पेट में जलन या दर्द की समस्या कर सकता है.
स्ट्रीट फूड और खुला खाना
गर्मी में खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. सड़क किनारे मिलने वाले कटे फल, चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे आदि से संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.
ज्यादा जंक फूड
पिज्जा, बर्गर, पैकेट वाले स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड पाचन को बिगाड़ सकते हैं और शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं देते.
बहुत ज्यादा मीठे और ठंडे ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा मीठे पैक्ड जूस या आइसक्रीम का अधिक सेवन पेट में गड़बड़ी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है.
गर्मी में क्या खाएं?
- ज्यादा पानी पिएं
- नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी
- मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा
- हल्का और ताजा घर का बना खाना
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

