कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। SC अब वनरक्षक की हत्या मामले में सुनवाई करेगा। 13 अप्रैल से जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बैंच सुनवाई करेगी। चम्बल सेंचुरी में अवैध खनन से जुड़े मामले में न्याय मित्र रूपाली सैमुअल ने फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का मामला उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ध्यानाकर्षित किया हैं। सुनवाई के बाद SC अवैध खनन रोकने व्यापक और कड़े निर्देश जारी करेगा।

दरअसल, मुरैना जिले के चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन व परिवहन हो रहा था। सूचना पर अंबाह रेंज का गश्ती दल सुबह रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए निकला था। रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर ने रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने बेरहमी से हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मार डाला था।

ये भी पढ़ें: रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचलकर मार डाला: मुरैना में तड़के सुबह गस्त पर निकली थी टीम, घटना के बाद गाड़ी लेकर आरोपी फरार

मृतक हरिकेश गुर्जर मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव का निवासी था। वह कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के अन्य जिले से स्थानांतरित होकर अंबाह रेंज में पदस्थ हुआ था। वन विभाग के गश्ती दल ने शव को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल इ, पूरे मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m