फेमस टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) काफी समय से टीवी से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ऐलान किया है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बता है कि उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गुंजने वाली है. इसी साल जून के महीने में सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं.

मां बनने वाली हैं सुरभि ज्योति

बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) द्वारा शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस और उनके पति सुमित सूरी के पैर दिख रहे हैं, साथ ही बीच में एक छोटे बच्चे का जूता रखा हुआ दिख रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने कैप्शन में लिखा- “ऊं. हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है. हमारा नन्हा प्यार इस जून में आने वाला है.”

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

साल 2024 में की थी सुमित सूरी से शादी

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने 27 अक्टूबर 2024 को अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी से शादी किया था. ये शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक भव्य और यादगार समारोह में हुई थी. शादी से पहले इस कपल ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है.

Read More – The Kerala Story 2 का इमोशनल ट्रैक O Maayi Ri हुआ रिलीज, Shreya Ghoshal ने दी आवाज …

टीवी से दूर हैं सुरभि ज्योति

बता दें कि शादी के बाद से ही सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने पहले टीवी से दूरी बनाई और बाद में ओटीटी से भी पीछा छुड़ा लिया. वहीं, कुछ समय पहले ही सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने दावा किया था कि वो शादी के बाद भी अपने पति से अलग रहती हैं, जब जरूरत होती है तब सुरभि ज्योति और सुमित साथ समय बिताते हैं. एक दूसरे को स्पेस देने के लिए सुरभि ज्योति ऐसा करती हैं.