कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार के सीएम चेहरा को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। बीजेपी, जदयू और एलजेपी आर से सीएम बनाने की मांग उठने लगी है। चिराग को सीएम बनाने की मांग को लेकर आज पटना में बीजेपी कार्यालय के पास पोस्टर भी लगाए गए।
इसे लेकर जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र मेहता से जब सवाल पूछा गया कि चिराग को सीएम बनाने की मांग हो रही है। इसपर उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र है, सबको अधिकार है। वहीं, सुरेंद्र मेहता को सीएम चेहरा बनाए जाने की चर्चा पर कहा कि, यह एनडीए तय करेगा की कौन सीएम बनेगा? उन्होंने कहा कि, पार्टी और संगठन में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह उसके लिए तैयार हैं।
फिलहाल बिहार सरकार के कई मंत्री सीएम बनने के दौर में शामिल होना चाहते हैं। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दौरान पार्टी के कई विधायक से मुलाकात की थी, उसमें से एक सुरेंद्र मेहता भी थे और उसके बाद उनके नाम की चर्चा भी जोरो पर हैं। क्योंकि सुरेंद्र मेहता पिछड़ा समाज से आते हैं। वह कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘यह JDU का फैसला’, निशांत के राजनीतिक एंट्री पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, राजद बोली जदयू को समाप्त कर देगी भाजपा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

