Surguja News Update : सूरजपुर। होलिका दहन के दिन जबलपुर से अंबिकापुर आ रही जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11265 पर अज्ञात बदमाश युवकों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 3 मार्च मंगलवार की रात जब जबलपुर से अंबिकापुर आ रही ट्रेन दर्रीटोला स्टेशन से आगे बढ़ी तभी कुछ शरारती तत्वों ने एसी बोगी पर पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुई इस घटना से बोगी में बैठे यात्री घबरा गए। पथराव में बोगी के टफेन्ड ग्लास की ऊपरी सतह के टूटने से दरारें आ गई, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के समय बर्थ पर बिश्रामपुर निवासी सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर भी सवार थे। यात्रियों ने इसकी सूचना अगले स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को दी।

खिड़की का टफेन्ड ग्लास टूटा, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

मामले में आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी ने बताया कि पत्थरबाजी करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर यह घटना शरारती तत्वों की करतूत मानी जा रही है।

पंडो परिवारों की जमीन हड़पने के मामले में 7 आरोपियों के विरूद्ध FIR

अंबिकापुर। लखनपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत माजा के आश्रित ग्राम राजाकटेल, कटिंडा और चोड़या में निवासरत विशेष संरक्षित जनजाति पंडो परिवारों की भूमि हड़पने के मामले में पुलिस ने 7 अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के लखनपुर प्रवास के दौरान मामला उनके संज्ञान में लाया गया था। ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कूटरचना एवं जालसाजी कर पंडों परिवारों की पैतृक भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करने की जानकारी दी थी।

मामले में शुक्रवार को भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में राजाकटेल, चोडेया और कटिंडा के प्रभावित पंडो परिवारों ने एसपी को ज्ञापन सौंप अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मामले में एसपी से चर्चा कर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने एवं उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तत्काल सात अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की वहीं अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

साल के पेड़ से टकराई कार युवक की मौके पर मौत

सूरजपुर। विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम चाकी के ग्रामीण होली खेलकर पड़ोसी गांव लावा से पांच गंभीर वापस लौट रहे थे, तभी लावा घायल रोड पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ग्लेंजा कार अनियंत्रित होकर साल के पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मालिक प्रेम यादव (26 वर्ष) की सीने और सिर में गंभीर चोट – लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार गणेश यादव = (40 वर्ष), इंद्र यादव (35 वर्ष), – चंद्रिका यादव (22 वर्ष) और पुष्पराज यादव उर्फ लाल बाबू (30 – वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल ग्राम चाकी के निवासी – बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन आपस में चचेरे भाई हैं। घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक नजदीकी गांव में होली खेलने गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 100 बिस्तर अस्पताल में जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व्यास मुनि यादव समेत अन्य लोग पहुंचे। मृतक प्रेम यादव ग्राम चाकी का ही निवासी था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

बंद खदान की झील में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

सूरजपुर। एसईसीएल की बंद पड़ी खदान में बनी गहरी नीली झील में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस, डीडीआरएफ और एसईसीएल के बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव झील से बाहर निकाला। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

भटगांव के बी-टाइप कॉलोनी निवासी विकास ठाकुर आ. स्व. सुखविलास ठाकुर (15 वर्ष) होली के दिन दोपहर करीब 3.30 बजे घर से निकला था। परिजन के अनुसार वह दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिजन की चिंता बढ़ती गई। परिवार के लोगों ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन केवल घंटी बजती रही और किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। देर रात तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने भटगांव पुलिस थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने तत्परता दिखाते हुए साइबर टीम की मदद से किशोर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई।

मोबाइल की लोकेशन एसईसीएल की बंद खदान में बनी नीली झील के पास मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाश शुरू की, जहां झील के किनारे किशोर के कपड़े पड़े मिले। जब पुलिस और स्थानीय लोगों ने झील के भीतर देखा तो शव नजर आया। हालांकि झील की गहराई काफी अधिक होने और अंधेरा हो जाने के कारण उसी समय शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डीडीआरएफ और एसईसीएल के बचाव दल को सूचना दी और अगले दिन सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया। दूसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।

सीएसआईआर नेट में 33वीं रैंक लाकर निधि ने रोशन किया नाम

सूरजपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जब हम उन महिलाओं की बात करते हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जीवित रखा, तो जिले की बेटी निधि गुप्ता का नाम स्वाभाविक रूप से सामने आता है। शासकीय विद्यालय की पढ़ाई से लेकर देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष रैंक तक उनका सफर संघर्ष, संकल्प और सफलता की एक अनूठी गाथा है।

निधि की प्रारंभिक शिक्षा जिले के शासकीय कन्या विद्यालय में हुई। संसाधनों की कमी एक वास्तविकता थी, पढ़ाई के दौरान कई उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन निधि ने कभी हौसला नहीं खोया। मजबूत इरादों के आगे हर बाधा बौनी साबित होती रही। स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए उन्होंने शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय, में प्रवेश लिया, जहां के प्रोफेसरों ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. विकेश कुमार झा का मार्गदर्शन उनके जीवन का अहम मोड़ बना। उनकी प्रेरणा और दिशा-निर्देशन से निधि ने देश की अत्यंत कठिन सीएसआईआर नेट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 33वां रैंक अर्जित किया और सूरजपुर का नाम रोशन किया।

बस हादसे में घायल एक महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

अंबिकापुर। जशपुर के दुलदुला गोडाअंबा के समीप छह मार्च को हुए भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गंभीर रुप से घायल 57 वर्षीया महिला ने मेडिकल कालेज चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर एक किशोरी सहित दो लोगों को रायपुर रेफर किया गया है वहीं 13 लोगों का मेडिकल कालेज चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कुनकुरी के ग्राम ठठेटांगर निवासी दूपति बाई पति तेजुराम राऊत 57 वर्ष छह मार्च को झारखण्ड के ग्राम कुरडेग से अनमोल यात्री बस में सवार होकर कुनकुरी आ रही थी। रास्ते में दुलदुला गोडाअंबा के समीप बस पहुंची ही थी कि बस का ब्रेक फेल हो गया और तेज रफ्तार बस पीएम आवास को तोड़ते हुए पलट गई।

यात्री बस के पलटते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। जहां पांच यात्रियों की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रुप से घायल 16 यात्रियों को मेडिकल कालेज चिकित्सालय भेजा गया था। इलाज के दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम ठठेटांगर निवासी द्रुपति बाई पति तेजुराम रावत उम्र 57 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कुनकुरी निवासी 10 वर्षीय दुर्गा और 31 वर्षीया संतकुमारी को रायपुर रेफर किया गया है।