चंडीगढ़। रिश्वत मामले में गिरफ्तार निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की नियमित जमानत याचिका पर अब 2 जनवरी को सुनवाई होगी। विशेष सीबीआई अदालत में सीबीआई ने याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामला अंतिम मंजूरी के स्तर पर लंबित है। इस दौरान भुल्लर ने अलग आवेदन भी दायर किया, जिसमें 3 शेष बैंक खातों को डी-फ्रीज करने की मांग की है। आवेदन पर अदालत ने 5 जनवरी की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान भुल्लर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। नियमित जमानत पर सुनवाई टलने के कारण फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, रिश्वत मामले में जमानत मांगते हुए भुल्लर की ओर से सी.बी.आई. की गिरफ्तारी प्रक्रिया और चार्जशीट पर सवाल उठाए गए हैं। यह भी दलील दी कि ट्रायल शुरू होने में अभी समय लगेगा। हालांकि अदालत ने फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं दी।
- AAP सरकार पर CM रेखा गुप्ता का हमला, बोलीं- 47,000 करोड़ का कर्ज विरासत में मिला
- Durg-Bhilai-Rajnandgoan News Update: दुर्ग निगम ने रोजाना 50 लाख कर वसूली का रखा लक्ष्य… शीतला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का पीपीपी मॉडल से होगा निर्माण… किराया पर गाड़ी लेकर भुगतान नहीं करने वाले आरोपी गिरफ्तार… फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए हथियाई सरकारी सुविधा… बिना लाइसेंस के चल रही बर्फ फैक्ट्री में मारा छापा…
- Bastar City News : बारिश के बीच जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बस्तर, बांस संकट ने बढ़ाई चिंता, रेलवे ने समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, ग्रामीणों ने सीखा इको-टूरिज्म का नया मॉडल, सागौन तस्करी का भंडाफोड़, युवाओं को नशे से बचाने प्रशासन की सख्ती
- CJI सूर्यकांत ने सभी हाईकोर्ट को लिखा पत्र, महिला जजों के लिए खास आदेश, कहा- जल्दी-जल्दी जजों की बहाली करें
- इस बार खास होने वाला है प्रदोष व्रत, प्रदोष काल में भगवान शिव का होगा अभिषेक…
