बरेली. गो हत्या को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर आवाज उठाई है. वे रविवार सुबह बरेली पहुंचे. यहां एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के हस्ताक्षर से प्रदेशभर में बूचड़खाने चल रहे हैं, जिन्हें रोकने की बात उन्होंने कही थी. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की विधानसभाओं में जाकर लोगों को जागरुक करेंगे कि मतदाता ऐसी सरकार चुनें जो गौ रक्षक हो.
स्वामी ने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए वह एक मई से प्रदेश की सभी विधानसभा का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे और बताएंगे कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनें जो गो हत्या पर बंद कर सके. उन्होंने कहा कि विदेश के माल में गो मांस खुलेआम बिक रहा है. यह उत्तर प्रदेश के लिए ये शर्मसार करने वाली बात है. संत समाज लोक कल्याण के लिए है ना कि राजनीति में आने के लिए.
इसे भी पढ़ें : लूपहोल्स नहीं पकड़ पा रहे ‘बाबा’ जी? 14 दिन में ही बह गया मजबूत विकास का दावा, एक आंधी भी नहीं झेल पाया 2 करोड़ 45 लाख का पीपा पुल, ऐसे हो रहा UP का नवनिर्माण?
स्वामी ने कहा कि राजनीति के लिए राजनीति की शपथ और धर्म के लिए धर्म की शपथ लेनी होती है, लेकिन दोनों शपथ एक साथ नहीं ले जा सकती. एक संन्यासी किसी प्रदेश सरकार का नौकर नहीं हो सकता. आगामी विधानसभा को लेकर स्वामी ने कहा कि जो लोग प्रदेश में गो हत्या को बंद कराएंगे, सनातन प्रेमियों को उन्हीं की सरकार चुननी चाहिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

