T20 World Cup 2026, IND vs ENG Semi-final: क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. टी20 विश्व कप 2026 में दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहा है. शाम 7 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े में इस हाई वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत होगी. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया की पूरी कोशिश है कि वो लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाए और खिताब जीते, जबकि इंग्लैंड भी खिताब जीतने का सपना लेकर आई है. दोनों टीमें मजबूत हैं इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. टीम इंडिया के लिए फाइनल का टिकट पाना है तो उसे हर हाल में जीत चाहिए. फाइनल की राह बिल्कुल भी आसान नहीं है, ऐसे में सूर्या ब्रिगेड को इतिहास बदलना होगा, तभी जाकर वो फाइनल का टिकट मिलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल 2 टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने लगातार 2 फाइनल खेले हैं. पहला नाम श्रीलंका का है, जबकि दूसरा पाकिस्तान का. अब टीम इंडिया के पास ना सिर्फ तीसरी टीम बनने का मौका है बल्कि वो खिताब जीतकर इतिहास भी रच सकती है. अगर सूर्या ब्रिगेड सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह पहली ऐसी टीम बन जाएगी जो लगातार दो बार फाइनल में पहुंचकर डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खिताब बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में दोनों टीमों के बीच 5वीं टक्कर होने जा रही है. अब तक चार भिड़ंत हुई हैं, जिनमें जीत का रिकॉर्ड 2-2 का रहा है. टीम इंडिया को तभी फाइनल में एंट्री मिलेगी, जब वो इस रिकॉर्ड को 3-2 कर देगी. तभी उसे फाइनल में एंट्री मिलेगी.

दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइनल में, 2-2 खिताब भी जीते

भारत और इंग्लैंड दोनों ही छठी बार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने उतरेंगी. टीम इंडिया इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 का सेमीफाइनल खेल चुकी है. इस दौरान 2 खिताब भी जीते हैं. इंग्लैंड ने 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल खेले हैं और इस दौरान 2 खिताब भी जीते हैं.

IND vs ENG टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के बीच कुल 29 मैच हुए हैं, इनमें से टीम इंडिया ने 17 जबकि इंग्लैंड ने 12 जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच 5 बार टक्कर हुई है, जिनमें से भारत ने 3 जबकि इंग्लैंड ने 2 मैच अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.