IND vs ZIM: टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में जब वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनके निशाने पर एक खास उपलब्धि रहने वाली है.
India vs Zimbabwe Ishan Kishan: इन दिनों भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. 26 फरवरी यानी आज ग्रुप 1 के तहत सुपर-8 का 8वां मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के लिए करो या मरो बन चुका ये मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उसे बड़ी जीत चाहिए. इस मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन पर सबकी नजर रहेगी. हर कोई उनसे बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठा है. बाएं हाथ के ईशान किशन इस एडिशन में अब तक चौके-छक्कों की बारिश करते आए हैं. अब वो एक ‘अनोखे तिहरे शतक’ की दहलीज पर खड़े हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ वो इस दहलीज को पार करके इतिहास रच सकते हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ भारत का सेमीफाइनल भाग्य तय करेगा, बल्कि ईशान किशन के करियर की एक सुनहरी याद बन सकता है. अगर किशन ने एक छक्का और लगा दिया तो वो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सूरमाओं के खास क्लब में एंट्री कर लेंगे. उनके पास टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने का सुनहरा मौका है. वो अब तक 225 मैचों में 299 सिक्स मार चुके हैं.
भारत के लिए किसने मारे टी20 में सबसे ज्यादा छक्के?
रोहित शर्मा ने अब तक 463 मैच खेलकर 547 सिक्स लगाए हैं. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 414 मैचों में 435 सिक्स लगाए हैं. नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव हैं, जो 356 मैचों में 415 छक्के मार चुके हैं. नंबर 4 पर संजू सैमसन का नाम आता है, जिन्होंने 326 मैचों में कुल 375 सिक्स मारे हैं. नंबर 5 पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 405 मैचों में 350 सिक्स लगाए थे.
टी20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन ने क्या किया?
ईशान किशन टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने पहले 5 मैचों में कुल 11 सिक्स मारे, जबकि शिवम दुबे भी इतने ही छक्के उड़ा चुके हैं. किशन के नाम 5 मैचों में 35.00 की औसत से कुल 176 रन दर्ज हैं, जिनमें 19 चौके और 11 सिक्स शामिल हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


