ENG vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबले में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान ने इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया है. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 बाल पर 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉवसन ने झटके 3 विकेट लिए हैं.
पावर प्ले में पाकिस्तान की शुरुआत काफी धीमी रही 6 ओवर के पहले ही उसके 2 विकेट हो गए थे. फिर पारी को बाबर आजम और साहिबजादा ने संभाला. हालाकि बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर पाए और 24 बाल पर 25 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद साहिबजादा फरहान भी 45 बाल पर 63 रनों की पारी खेल कर चलते बने. फखर जमान ने 16 बाल पर 25 रन लेकिन वो आदिल रशीद के स्पिन में फंस गए. पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लेंड की ओर से लियाम डॉवसन ने 3, जैमी ओवरटन ने 2, जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल राशिद ने 1 विकेट लिया.
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। इसके अलावा बल्लेबाजों को भी विकेट से थोड़ी सहायता मिलती है। एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं।
पल्लेकेले स्टेडियम में अब तक कुल 34 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर यहां 165 रन है। सबसे बड़ा स्कोर पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 3 विकेट पर 263 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
मैच कहां देखें लाइव?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें; पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही आप Lalluram.com की वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


