T20 World Cup 2026 Semi Final Venue: टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस बार कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. जब ग्रुप स्टेज खत्म हुआ तो 12 टीमें बाहर हुईं. फिर 8 टीमों के बीच सुपर 8 की जंग हुई, जिनमें से 3 टीमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी हैं, जबकि श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का सफर खत्म हो गया. सेमीफाइनल की चौथी टीम भारत या वेस्टइंडीज हो सकती है, इसका फैसला आज शाम 7 बजे होने वाले मुकाबले का रिजल्ट कर देगा. सुपर 8 की जंग के बाद अब सेमीफाइनल की बारी है. यह एडिशन भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर हुआ, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर दोनों सेमीफाइनल किस जगह होंगे, मतलब वेन्यू क्या होगा?

यहां हम आपको बताएंगे कि पहला और दूसरा सेमीफाइनल कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा? इसे जानने से पहले आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इस बार 2024 वाले टी20 विश्व कप जैसा समीकरण बन रहा है. एक बार फिर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल हो सकता है. यह कैसे संभव होगा और सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें आपस में भिड़ेंगी, चलिए बिना देर किए जान लेते हैं.

2024 जैसे बन रहे हालात

जी हां, 2024 की तरह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल हो सकता है. ये तभी होगा जब भारत सेमीफाइनल में एंट्री कर ले. अगर वो विंडीज को मात देकर टॉप 4 में पहुंची तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना होगा. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एंट्री करती है तो उसका सामना साउथ अफ्रीका से हो सकता है. ये तभी संभव है जब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे.

पहला सेमीफाइनल कब और कहां होगा?

अब बात करते हैं पहले सेमीफाइनल की, जो साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होना है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा. अफ्रीकी टीम ने सुपर 8 के ग्रुप 1 से टॉप किया था, जबकि ग्रुप 2 से कीवी टीम नंबर 2 पर थी. इसलिए फॉर्मेट के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल होगा. 2025 के वनडे विश्व कप में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में थीं, जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी. इस बार अफ्रीका हिसाब चुकता करना चाहेगी.

दूसरा सेमीफाइनल कब और कहां होगा?

अब बात करते हैं दूसरे सेमीफाइनल की. यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज या फिर भारत में से कोई एक टीम होगी. इसका फैसला 1 मार्च यानी आज हो जाएगा. टीम इंडिया के पास लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H