T20 World Cup: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. ग्रुप बी में इंग्लैंड तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप पर है. न्यूजीलैंड की हार का फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है.
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर 8 के मुकाबले की आर्चर के मेडन ओवर के साथ खेल की शुरुआत हुई. कीवी टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 64 रन जोड़े. फिर इंग्लैंड के स्पिन डिपार्मेंट आया तो, पहला विकेट अच्छे फॉर्म में दिख रहे टिम साइफर्ट ने 35 रन के रूप में आया. पहली पारी में सबसे ज्यादा 39 रन डिरेल मिचेल ने बनाए. आदिल रशीद, रेहान अहमद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लियम डॉसन ने 1 विकेट झटके. न्यूजीलैंड ने 160 रन का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड के 2 रन पर 2 विकेट हो चुके थे. लेकिन फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला. टॉम बैंटन ने 34 रन बनाए. वहीं गेंद के बाद विल जैक्स ने बल्ले से रन बरसाए. उन्होंने 18 बॉल पर 32 रन बनाए. कीवी टीम की ओर से रचिन रविंद्र ने 3 विकेट झटके, जबकि फर्ग्यूसन, हेनरी और फिलिप्स 1-1 विकेट लिए.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


