गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें इसके साथ ही आप गुरुवार को खास उपाय करें. इन उपायों को करने से आपको धनलाभ होगा. आप गुरुवार के दिन दीपक जलाने का उपाय कर सकते हैं. गुरुवार की शाम को 5 जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है.

शाम को प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार पर आपको दीपक जलाना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय घर में मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है. इस समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. आपको घर में उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ के योग बनते हैं. आप शाम के समय घर के ईशान कोण में दीपक अवश्य जलाएं.
घर के आंगन में
शाम के समय घर में अंधेरा करना शुभ नहीं माना जाता है. पुराने समय में लोग घर में दीपक जलाते थे. आपको घर के आंगन में शाम के समय दीपक जलाना चाहिए. घर के आंगन में दीपक जलाना शुभ होता है.
तुलसी के पास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. आपको शाम को प्रदोष काल में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए. इससे मं लक्ष्मी की कृपा से धन की समस्या दूर होती है.
घर के मंदिर में
घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के समक्ष आपको दीपक जलाना चाहिए. इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होता है. इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. लल्लूराम.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है.
- सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पथरावः गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगा दी आग, दिल्ली से उज्जैन आ रही मिनी बस जलकर खाक, यात्री सुरक्षित
- वीरांगना झलकारी बाई पुण्यतिथि: CM योगी ने किया नमन, कहा- अद्वितीय रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी
- CG Morning News : विदेश मंत्री IIM के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, बंगाल दौरे पर रहेंगे सीएम साय, बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, रायपुर रेल सेक्शन में 10 ट्रेनें रद्द, आज और कल अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, बस्तर में हर नागरिक की होगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच…समेत पढ़ें अन्य खबर
- 17 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 46 साल में मिली DTC में नौकरी, दिल्ली हाईकोर्ट में जीती जंग
- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन: इन संभागों में 10 अप्रैल से होगी शुरुआत, बारदाने की समस्या का हुआ समाधान

