तरनतारन। विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। लोगों में मतदान को लेकर अच्छा रुझान देखा गया है। पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अपने मत का प्रयोग करने केंद्र पहुंच रही हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।
विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और लोग मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, पंजाब पुलिस ज़्यादातर मतदान केंद्रों की बाहरी परिधि की ज़िम्मेदारी संभाल रही है, जबकि आंतरिक सुरक्षा की निगरानी के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परिसर के अंदर तैनात हैं। सुबह 11 बजे तक 23.05 % वोटिंग हुई थी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक 36.06% वोटिंग हुई है। शाम तक प्रतिशत और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

चुनावों के बीच शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने पुलिस पर अवैध रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। 114 स्थानों पर मतदान चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में पात्र मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है – जिनमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिलाएँ और आठ तृतीय लिंग के मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि 114 स्थानों पर कुल 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 60 शहरी और 162 ग्रामीण हैं, जिनमें चार ‘मॉडल’ और तीन ‘पिंक’ मतदान केंद्र शामिल हैं।
- मोतिहारी में मधुबन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, फर्जी इंजन-चेसिस नंबर के साथ 5 गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद
- CG News : लंबे समय से बिजली बिल नहीं पटाने पर बकायादारों के खिलाफ एक्शन, 81 कनेक्शन कटे, पांच लाख से अधिक की वसूली
- लापरवाही ने छीन ली लाइफ : ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप
- मान कैबिनेट के बड़े फैसले: श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर बनेगा वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर-लाइब्रेरियन की भर्ती को मंजूरी
- हीटवेव से निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : अस्पतालों में तैयार किए जाएंगे हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष, एडवाईजरी की गई जारी
