तरनतारन. तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हरजीत सिंह संधू को टिकट दिया है। बीजेपी का मानना है कि संधू की स्थानीय पकड़ और संगठन में सक्रिय भूमिका चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को बीजेपी की रणनीतिक चाल माना जा रहा है, ताकि वह अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत कर सके।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने आजाद ग्रुप के साथ गठबंधन कर प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अकाली दल ने 25 दिन पहले तरनतारन में एक रैली के जरिए उपचुनाव की तैयारियों का ऐलान किया था। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं के पीछे आम आदमी पार्टी (आप) का हाथ होने का आरोप लगाया था।

तरनतारन सीट आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के दो महीने पहले कैंसर के कारण निधन के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। बीजेपी ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं और पूर्व मंत्री सुरजीत जियाणी को प्रभारी, जबकि पूर्व सीपीए केडी भंडारी और पूर्व विधायक रवि करण सिंह काहलों को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
तरनतारन नगर कौंसिल के 25 वार्डों में से 8 वार्ड आजाद ग्रुप के पार्षदों के पास हैं, जिन्हें कई पंचों और सरपंचों का समर्थन भी प्राप्त है। अन्य पार्टियां भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं, जिससे तरनतारन उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
- EXCLUSIVE : 3.95 करोड़ के इनामी 108 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, DKZC के हैं सभी सदस्य, 6 महीने में बस्तर संभाग में 1300 माओवादी मुख्यधारा में लौटेंगे
- Share Market Crash : सेंसेक्स में 650 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 200 अंक गिरा, जानिए किस सेक्टर में बिकवाली ?
- दिल्ली-NCR के गैंगस्टर गिरोहों में बढ़ रहा ‘लेडी डॉन’ का चलन, सौंप रहे काले कारोबार की जिम्मेदारी, कौन किसके गैंग में
- संदिग्ध आतंकी अयान जावेद की रिमांड पूरी, पूछताछ के दौरान आरोपी ने धर्मांतरण गैंग से जुड़े 12 साथियों के नाम उगले
- Indore News: विजयनगर में पुलिस की हाईटेक निगरानी, 40 से ज्यादा कैमरे लगाए, जल्द 150 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर
