तरनतारन. तरनतारन के गांव कांग के एक सरकारी स्कूल में तेंदुआ घुस गया। जैसे ही लोगों को पता चला है उसके बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालत यह है कि अब बच्चों की पढ़ाई स्कूल में नहीं बल्कि गुरुद्वारे में कराई जा रही है।
जैसे ही गांव में यह खबर फैली कि तेंदुआ गांव में घुसा है लोग भय में आ गए। लोग घरों से निकलने के पहले सोच रहे हैं और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के इंतजाम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ स्कूल में घुसा है। इस बारे में प्रिंसिपल का कहना है कि गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत ने भी देखा कि तेंदुआ दीवार कूदकर स्कूल में घुसा है। इसके बाद से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर उनकी पढ़ाई स्कूल में नहीं करा कर। गुरुद्वारा साहिब में कराई जा रही है और वहीं उनको पढ़ाया जा रहा है। स्कूल का स्टाफ गुरुद्वारे ने बच्चों की क्लास ले रहे हैं।

वन विभाग की टीम ने किया सर्च
तेंदुआ के गांव में घुसने की खबर के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और वह गांव में अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग अभियान चला रही है। जैसे ही तेंदुआ के होने का अंदेशा होगा वैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पिंजरा भी मंगवा लिया गया है। वहीं, गांव का जायजा लेने के लिए एसडीएम भी पहुंचे थे।
- गर्मी के धूप से स्किन हो गई है टैन, तो आलू का रस इस समस्या से देगा राहत …
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील

