तरनतारन. शहर से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गईं है. यह बच्चे विशाल व उनकी 36 साल की पत्नी नेहा के थे। बच्चों की मोमोज खाने के बाद तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन दोनों की एक साथ मौत से परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है.
बताया गया कि शनिवार को विशाल के परिवार में सब कुछ सामान्य था। उनका 6 वर्षीय बेटा आरव और उसकी 9 वर्षीय बहन दानिका पूरी तरह से ठीक थे। परिजन का कहना है कि बच्चों के जिद करने पर उनके पिता उनके लिए एक रेहड़ी से मोमोज और चाप खिलाया, जिसके बाद करीब 10 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हो गई.अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. जानकारीं हैं कि 10 दिन पहले आरव का जन्मदिन मनाया गया था.
अब अचानक दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी. सभीं को संदेह हैं कि मोमोज खाने के बाद ही बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ा है.
- अफीम खेती को लेकर CM साय का बयान, कहा- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो होगी सख्त कार्रवाई
- ‘यह JDU का फैसला’, निशांत के राजनीतिक एंट्री पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, राजद बोली जदयू को समाप्त कर देगी भाजपा
- तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी, गांव पसरा मातम
- ईरान पर संसद में संग्रामः विपक्ष ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया, राज्यसभा से वॉकआउट, चर्चा की मांग पर अड़ा; जयशंकर बोले- हालात पर पीएम मोदी की नजर, भारतीयों को मिडिल ईस्ट से निकाल रहे
- Crude Oil Prices Hike : कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा, 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत

