Tata Cars Price Hike Alert : टाटा मोटर्स भारत की एक जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी है. इसकी कारें लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं. अगर आप आने वाले समय में टाटा की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. टाटा ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी. कंपनी का कहना है कि यह फैसला कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों में बढ़ोतरी के कारण लेना पड़ा.

कंपनी के अनुसार, यह मूल्य वृद्धि सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगी. हालांकि, बढ़ोतरी की मात्रा स्पेसिफिक मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. कंपनी बताती है कि यह कदम बढ़ती कमोडिटी कीमतों और उत्पादन लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उठाया जा रहा है.
हाल के दिनों में कच्चे माल और अन्य ज़रूरी इनपुट की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. नतीजतन, परिचालन लागत बढ़ गई है, जिससे कंपनी के लिए इन खर्चों की भरपाई करने के लिए वाहनों की कीमतें बढ़ाना डरूरी हो गया है.
टाटा की टॉप 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारें
अगले महीने से खास तौर पर 1 अप्रैल 2026 से टाटा सिर्फ अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है. हालांकि, बढ़ती परिचालन लागतों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी पैसेंजर कारों की कीमतें भी बढ़ा सकती है. इसलिए, अगर आप टाटा की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी खरीदारी में और देरी नहीं करनी चाहिए.
टाटा की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कौन सी है ?
- टाटा नेक्सॉन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. टाटा नेक्सॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख है.
- टाटा पंच भी कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है. आप टाटा पंच खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं. टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख है.
- टाटा टियागो एक और बेहतरीन विकल्प है, जिसे आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं. टाटा टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख है.
- अगर आप चाहें तो आप टाटा अल्ट्रोज या टाटा हैरियर खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं. टाटा अल्ट्रोज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख है, जबकि टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

