Tata Punch EV Facelift : टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV, पंच EV का फेसलिफ़्टेड वर्शन लॉन्च किया. नई पंच EV में न सिर्फ अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स हैं, बल्कि इसकी बैटरी कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है. नया फेसलिफ़्टेड मॉडल काफी हद तक पंच के पेट्रोल (ICE) वर्शन से इंस्पायर्ड है. नई पंच EV में 12.3-इंच स्क्रीन, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स हैं. छह एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसे सेफ़्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. नई पंच अभी के मॉडल से 30,000 सस्ती है.

कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 12.59 लाख तक जाती है. टाटा ने नई पंच EV को पाँच ट्रिम लेवल्स में पेश किया है. इसमें स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड, और एम्पावर्ड+. इलेक्ट्रिक कार का नया बेस वेरिएंट पुराने मॉडल से 30,000 सस्ता है, जबकि बड़ी बैटरी वाला टॉप वेरिएंट अब ₹1.85 लाख ज़्यादा सस्ता है. कार की बुकिंग शुरू हो गई है, और डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी.
एक्सटीरियर डिजाइन: नया फ्रंट लुक और नए अलॉय व्हील्स
फ्रंट प्रोफाइल: कार के फ्रंट में सबसे बड़े बदलाव इसकी ग्रिल और लाइट सेटअप हैं. फेसलिफ़्टेड मॉडल में हेडलैंप को जोड़ने वाली ब्लैक स्ट्रिप हटा दी गई है. कनेक्टेड LED DRLs का डिजाइन भी बदला गया है. फ्रंट स्कफ प्लेट को भी रीडिजाइन किया गया है.
साइड और रियर: साइड प्रोफाइल में नेक्सॉन EV से प्रेरित नए ‘एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड’ अलॉय व्हील्स हैं, जो रेंज बढ़ाने में मदद करते हैं. पीछे की तरफ, पेट्रोल वर्शन की तरह कनेक्टेड LED टेललैंप्स होने की उम्मीद है.
कलर ऑप्शन: कंपनी ने एक नया ‘ब्राइट येलो’ कलर पेश किया है, जो हैरियर के सनलिट येलो जैसा दिखता. एक कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ (डुअल टोन) ऑप्शन भी मिलेगा.
इंटीरियर: बड़ी 12.3-इंच स्क्रीन और शानदार केबिन

केबिन के अंदर, कंपनी ने टेक्नोलॉजी और आराम पर फोकस किया है…
डैशबोर्ड और डिस्प्ले: एक नया 12.3-इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा.
सीटिंग और सनरूफ: प्रीमियम फील के लिए नई सीट अपहोल्स्ट्री और वेंटिलेटेड सीटों की उम्मीद है. एक इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगा.
स्टीयरिंग: टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जिसमें इल्युमिनेटेड लोगो होगा, मिलेगा.
परफॉर्मेंस: 9.5 सेकंड में 0-100 kmph
मैकेनिकल रूप से, नई Punch EV में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. यह पहले की तरह दो बैटरी ऑप्शन के साथ मिलेगी.
यह EV सिर्फ 9.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 140 kmph है. EV में दो ई-ड्राइव ऑप्शन हैं: एक 120 bhp, 190 Nm टॉर्क वर्शन और एक 80 bhp, 114 Nm टॉर्क वर्शन.
कार दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी: 25 kWh (मिड-रेंज) और 35 kWh (लॉन्ग-रेंज). मिड-रेंज ट्रिम एक बार चार्ज करने पर 315 km की रेंज देता है, और लॉन्ग-रेंज ट्रिम 421 km (MIDC) तक की रेंज देता है. स्टैंडर्ड वेरिएंट सिर्फ़ 3.3 kW AC चार्जर के साथ आता है, जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट 7.2 kW AC चार्जर और 50 kW DC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.
सेफ्टी फीचर: ADAS और 6 एयरबैग से लैस
ADAS टेक्नोलॉजी: पंच EV में रडार और कैमरा-बेस्ड ADAS सिस्टम होने की उम्मीद है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर होंगे.
स्टैंडर्ड सेफ्टी: 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


