दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर अंतर्गत भैयाथान के तहसीलदार ने एक जीवित महिला को मरी हुई बताकर नामांतरण कर दिया. इस गंभीर मामले की शिकायत के बाद जांच हुई तो तहसीलदार संजय राठौर दोषी पाए गए. जांच रिपोर्ट सामने आते ही आज सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने आरोपी तहसीलदार को निलंबित कर दिया है.


जानकारी के मुताबिक, भैयाथान तहसीलदार संजय राठौर निलंबित ने 87 साल की बुजुर्ग महिला शैलकुमारी को मृत बताते हुए जमीन को नामांतरित कर दिया था. इसके बाद वद्ध महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी. शिकायत मिलने के बाद मामले की 3 सदस्यीय टीम ने जांच की, जिसमें दोषी पाए जाने पर आज तहसीलदार ने उन्हें निलंबित करते हुए कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर अटैच कर दिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
इन्हें भी पढ़ें:
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

