Tej Pratap Yadav: बिहार में मकर संक्रांति का त्योहार हमेशा से सियासी संदेशों का केंद्र रहा है। पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस परंपरा को नए अंदाज में पेश करते नजर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी तेज प्रताप यादव इन दिनों लगातार बिहार सरकार में मौजूदा मंत्रियों समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें अपने आवस पर अपनी पार्टी (जनशक्ति जनता दल) के बैनर तले आयोजित होने वाले ‘चूड़ा-दही भोज’ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज मंगलवार (13 जनवरी) को तेज प्रताप यादव ने एलजेपी प्रमुख पशुपति नाथ पारस के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की है और उन्हें ‘चूड़ा-दही भोज’ के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के जरिए भी दी।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- “आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति नाथ पारस जी से उनके आवास पहुंचकर भेंट मुलाकात किया और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर “दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम” हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही श्री पशुपति नाथ पारस जी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया।“
बता दें कि आज ही तेज प्रताप यादव डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी शामिल हुए थे। दही-चूड़ा भोज को लेकर तेज प्रताप यादव का कहना है कि, राजनीति अपनी जगह है और संस्कार अपनी जगह। मकर संक्रांति के इस पवित्र मौके पर हम चाहते हैं कि सभी दिग्गज एक साथ बैठकर चूड़ा-दही का आनंद लें।
गौरतलब है कि एक समय था, जब लालू प्रसाद यादव के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन होता था, जहां कट्टर विरोधी भी एक ही थाली में नजर आते थे। अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप उसी माहौल को फिर से पैदा करना चाहते हैं। हालांकि अब यह देखने वाली बात होगी की मंकर संक्राति के अवसर पर 14 जनवरी को होने वाले तेज प्रताप यादव के इस आयोजन में कौन-कौन शामिल होता है? तेज प्रताप ने अपने पिता लालू यादव को भी दही-चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


