Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र के दौरान कल गुरुवार (26 फरवरी) को तेजस्वी यादव और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बीच वार-पलटवार देखने को मिला। दरअसल आज विधानसभा में सत्र के दौरान तेजस्वी ने कैग रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए, जिसपर पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि, उन्हें (तेजस्वी) किसी भी समय संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है। उन्हें निर्वाचन आयोग पर विश्वास नहीं, उन्हें कैग पर विश्वास नहीं, उन्हें पीएमओ पर विश्वास नहीं है तो इतने दिन से ठीक कैसे चल रहा है। अपने (राजद सरकार) 15 सालों का हिसाब वह दें। अगर उन्हें कैग रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी दिखती है तो सुप्रीमकोर्ट हाईकोर्ट जाएं। वह कैसे कैग रिपोर्ट को चैलेंज कर सकते हैं।
वहीं किंग महेंद्र से जदयू ने पैसे लिए हैं इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि, वो हमारे पार्टी के सांसद हैं और स्थापित व्यवसायी हैं। इसमें कहा कुछ गलती है। राजद जो सवाल खड़े कर रही है। राजद ने शराब कंपनियों से चंदा लिया है, जबकि शराब बिहार में बंद है और इसीलिए यह लोग बराबर शराबबंदी के खिलाफ में बोलते हैं, यह चाहते हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा।
कैग रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं पर खर्च की गई 92 हजार 132 करोड़ रुपये की राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) अब तक जमा नहीं कराए गए हैं। यानी इतनी बड़ी रकम किस योजना में और किस तरह खर्च हुई, इसका आधिकारिक सत्यापन अभी बाकी है, जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और उसे घेरने की कोशिश कर रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


