Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार (12 मार्च) की सुबह-सुबह बिहार की एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि, दशकों से केंद्र और राज्य में एनडीए की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बिहार विकास के लगभग सभी मानकों पर देश में सबसे पीछे है। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते बेरोजगारी, गरीबी, पलायान और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाते हुए यह दावा किया कि आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सूचकांकों में बिहार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

तेजस्वी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है, जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां:-देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार, देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार, देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार, देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार, देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार, देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा- देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार, देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार, देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार, देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार, देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार, देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार, देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार, देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार, देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार, देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि, महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार , महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार, महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार, दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार।

उन्होंने कहा कि, 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।

ये भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामला, मनीष रंजन की जमानत पर फैसला आज, SIT और CBI को कोर्ट की फटकार