अमृतसर. पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह गर्मी की लहर चलने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 4 दिनों में राज्य का औसत तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पंजाब का अधिकतम औसत तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं, फरीदकोट का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
पंजाब के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पटियाला में 37.2°C, फरीदकोट में 37.0°C, बठिंडा में 37.2°C, गुरदासपुर में 33°C, लुधियाना में 34.6°C, अमृतसर में 30.8°C, मोहाली में 35°C और होशियारपुर में 32.2°C दर्ज किया गया।
हीटवेव बढ़ाएगी मुश्किलें
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीटवेव की संभावना बनी हुई है। 7 से 9 अप्रैल के बीच पंजाब और हरियाणा में गर्मी का असर अधिक रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पंजाब में शुरुआत में राजस्थान सीमा से सटे जिले—फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा—सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे यह प्रभाव अन्य जिलों में भी फैल सकता है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
अगर आज के मौसम की बात करें तो अमृतसर में पूरे दिन धूप रहेगी, साथ ही हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। यहां तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जालंधर में भी ऐसा ही मौसम रहेगा और तापमान 12 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना में हल्के बादल छाने की संभावना है और तापमान 14 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पटियाला में तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। यहां का तापमान 16 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
- IND-SA क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
- CG Crime News : स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को प्राचार्य ने बनाया बंधक, शिक्षकों के साथ मिलकर की पिटाई, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
- CG Accident News : जर्जर सड़क बनी जानलेवा, बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने पर युवक हुआ घायल, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
- रातभर बातचीत, आखिरी कॉल और फिर सन्नाटा: MP में लॉन्ग डिस्टेंस लव अफेयर का ट्रेजिक एंड, 350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ चुनी मौत
- कुंभ मेला 2027: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार


