प्रमोद कुमार, कैमूर। जिले के कुदरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 कझार घाट टोला के समीप आज गुरुवार की सुबह 6:00 से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों के साथ सड़क पर बांस बल्ली लगाकर कुदरा भभुआ मुख्य पथ को जाम कर दिया। पिछले 6 घंटे से सड़क जाम है, इस जाम के दौरान कई मालवाहक और यात्री वाहन फंसे हैं। आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट की है। इस दौरान कई घरों के दरवाजे और गाड़ियां भी तोड़ दिए गए।
प्रदर्शन कर रही ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि घरों में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं और बच्चियों को भी पीटा गया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से जाम छोड़ने के लिए कहा लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि, लोगों ने सड़क जाम किया है, उनसे निवेदन किया गया है कि सड़क जाम कोई विकल्प नहीं है। उनके समस्याओं को सुनने हम यहां आए हैं, जो विधि सम्मत कार्रवाई है की जाएगी।
वहीं, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि, बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि कुदरा पुलिस को सूचना मिली कि 15 दिन पहले गिरफ्तार व्यक्ति जेल से छूटकर बेल पर बाहर आया है और इस खुशी में नर्तकियों का डांस और शराब पार्टी चल रही है। सूचना के सत्यापन पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष पर ईंट पत्थर और फायरिंग की गई।
उन्होंने बताया कि, जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसका इलाज चल रहा है। जांच किया जा रहा है की गोली कैसे लगी? उन्होंने कहा कि, अगर ग्रामीण लिखित आवेदन देते हैं, तो जांच किया जाएगा। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पुलिस पर हुए पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने कुल 28 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में अभी तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


