पेरिस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर संदिग्ध बम हमले की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया, एक आरोपी पकड़ा गया और दूसरा फरार है। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभियोजक कार्यालय (PNAT) ने इस आतंकवाद से संबंधित अपराधों के तहत जांच शुरू कर दी है. इसमें आग या खतरनाक माध्यमों से क्षति पहुंचाने की कोशिश, विस्फोटक उपकरण बनाना और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

पेरिस के 8वें अरोंडिस्मेंट में बैंक ऑफ अमेरिका की इमारत के बाहर बम हमले की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया. एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा फरार है. ईरान युद्ध के प्रभाव के चलते फ्रांस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.

आरईएल (RTL) रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना शनिवार तड़के पेरिस के 8वें अरोंडिस्मेंट में हुई. गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बैंक ऑफ अमेरिका के परिसर के पास दो संदिग्धों को एक शॉपिंग बैग ले जाते हुए देखा.

फ्रांसीसी पुलिस ने शनिवार को पेरिस में ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ की एक इमारत के बाहर बम हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला.

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने पुलिस यूनिट के तुरंत एक्शन की सराहना की है. उन्होंने कहा, ‘पेरिस पुलिस प्रीफेक्चर यूनिट के त्वरित हस्तक्षेप को शाबाशी, जिसने पेरिस में रात भर में आतंकवादी प्रकृति के हिंसक कृत्य को विफल करना संभव बना दिया.’

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उन्हें टोका, तब एक संदिग्ध लाइटर की मदद से एक डिवाइस को जलाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस की मुस्तैदी की वजह से वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया. पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया, लेकिन दूसरा संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

नुनेज ने आगे कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थितियों को देखते हुए देश में सतर्कता का स्तर बहुत ऊंचा रखा गया है. उन्होंने सभी सुरक्षा और खुफिया बलों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है.

फिलहाल, पुलिस फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है और शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. इसे अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में बैंक ऑफ अमेरिका जैसे अमेरिकी संस्थानों को निशाना बनाने की कोशिश को इसी सुरक्षा चिंता से जोड़कर देखा जा रहा है.

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा, पेरिस पुलिस की तत्काल कार्रवाई की वजह से एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया जा सका। उन्होंने कहा कि सतर्कता का स्तर अभी भी बहुत ऊंचा बना हुआ है और सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m