चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त अभियान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करी के जरिए भेंजे गए हथियारों की बड़ी खेप को जब्त कर त्योहारी सीजन में पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई खेमकरन, तरनतारन के पास सीमा पर की गई, जहां से 2 एके-47 राइफल, एक पिस्टल, एक मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बीएसएफ और पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को तकनीकी और फिजिकल मॉनिटरिंग के जरिए सूचना मिली थी कि सीमा पार से हथियारों की खेप भेजने की कोशिश की जा रही है। इसके आधार पर खेमकरन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बाड़ (फेंसिंग) पर तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें से ये हथियार बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थीं, जिसका मकसद त्योहारी सीजन में पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।
पुलिस की जांच तेज, तस्करों के नेटवर्क पर नजर
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही हैं ताकि हथियार तस्करों की पहचान की जा सके। साथ ही, उनके नेटवर्क और कनेक्शनों का पता लगाने के लिए भी तलाशी शुरू की गई हैं।
- CG News: प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे ने सायनाइड खाकर दी जान, माता-पिता की तबीयत बिगड़ी…
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ITO स्थित स्टेट जीएसटी ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की लापरवाही देख नाराजगी
- Rajasthan Jodhapur Crime News: हाईवे पर कार को रोककर हमला, फायरिंग का आरोप,परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति ने दर्ज कराया मामला
- MP में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार: इंदौर 2 इंजीनियर गिरफ्तार, नरसिंहपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया बाबू
- CG Crime News : जंगल में एक ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

