रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) इस समय चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और इंफ्लुएंसर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के बीच जमकर झगड़ा होते देखा जा सकता है. झगड़ा इतना बढ़ गया कि सपना ने अदनान को मारने-पीटने की धमकी दे दिया है.

सपना और अदनान के बीच हुआ झगड़ा
बता दें कि ‘द 50’ (The 50) के प्रोमो में देखा जा सकता है कि टास्क के दौरान प्रतियोगियों को 40 कार्ड खोजने थे. जिससे प्रतियोगी गेम में सुरक्षित हो सकते थे. हालांकि, अदनान शेख (Adnaan Shaikh) कार्ड दूसरे लोगों को बांट रहे थे. जिसपर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने उन्हें टोका, तो वो गुस्सा हाेकर बोलने लगे- ‘औरत हो औरत की तरह रहो.’ यह बात सुनकर सपना आग-बबूला हो गईं.
Read More – Battle Of Galwan के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आया सामने, 24 जनवरी को रिलीज होगा फुल सॉन्ग…
सपना ने अदनान को दी धमकी
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने गुस्से में अदनान को पीटने की बात कह दिया है. डांसर ने कहा- ‘पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखा रहा है. बाहर मिलेगा तो ऐसा मारूंगी. भाड़ में गया शो.’ जिसके बाद उन्होंने टास्क को बीच में ही छोड़ दिया.
Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …
क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
बता दें कि रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) में लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए हैं. शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसी कई लोग शामिल हैं. शो में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. ये शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


