झारखंड के दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में सामने आया एक दृश्य सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों और बिखरते भरोसे की कहानी बन गया. यहां एक पत्नी द्वारा अपने ही पति की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सोमवार को जब सवेरा खातून अपने मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची, तो शायद उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका सामना उसी शख्स से होगा, जिसके साथ उसने कभी जिंदगी बिताने के सपने देखे थे. जैसे ही उसकी नजर अपने पति नुरेमान अंसारी पर पड़ी तो उसका वर्षों का गुस्सा, दर्द और शिकायतें एक पल में बाहर आ गया. उसने सबके सामने पति को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया.
झारखंड के दुमका में एक टूटते रिश्ते का मामला सामने आया है. कोर्ट परिसर में ही एक पत्नी ने अपने पति की पिटाई करना शुरू कर दिया.
सवेरा खातून का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे व उसकी बच्ची को छोड़ दिया. उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की गई और अब वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए न्याय चाहती है. कोर्ट परिसर में यह नजारा देख आसपास खड़े लोग भी हैरान हो गए. कुछ बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उस पल में एक पत्नी का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था.
पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला, लेकिन यह सवाल छोड़ गई कि आखिर रिश्ते इस मुकाम तक क्यों पहुंच जाते हैं? जहां कभी साथ जीने-मरने की कसमें खाई जाती हैं. वहीं एक दिन सार्वजनिक जगह पर अपमान और हिंसा में बदल जाता है.
वहीं, नुरेमान अंसारी इन सभी आरोपों से इनकार किया है. उसका कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और वह अब इस रिश्ते में नहीं रहना चाहता. यह दो लोगों के बीच का विवाद है, लेकिन इसके असर में एक परिवार, एक बच्ची और कई भावनाएं उलझ गई हैं. घटना के बाद कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बन गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

