थाना किला लाल सिंह के पास रविवार की रात करीब 12.30 बजे लोगों को तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी थी. इसे लेकर अब अलग-अलग बात सामने आ रही है। जहां एक ओर आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कह रही है कि यहां ब्लास्ट के कोई भी अवशेष नहीं मिले हैं। थाना किला लाल सिंह के पास हुए तीन धमाकों की जांच के बाद पुलिस दावा कर रही है कि ब्लास्ट जैसा कुछ भी नहीं मिला है। भले ही पुलिस ने आतंकी हैप्पी पाशियां की पोस्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन न तो इस एफआईआर को पुलिस ने डेली क्राइम डायरी में शामिल है।
फेसबुक में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
इस विषय को लेकर आतंकी हैप्पी पाशियां ने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली। इस धमाके को करने के लिए राकेट लॉन्चर का उपयोग किया है। हालांकि पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस दावा कर रही है कि जहां पर यह धमाका हुआ था, वहां पर किसी भी तरह के धमाके की सुराग नहीं है। आवाज जरूर सुनाई दी थी लेकिन पुलिस अब इस धमाके को धमाका करने को तैयार नहीं है।

इसके पहले भी हुए है कई धमाके
इसके पहले भी पंजाब में कई पुलिस थाना में धमाके हुए हैं लेकिन पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं हुई है इस बार भी कुछ ऐसा ही सुनाई दे रहा है पुलिस थाने में हुए किसी भी तरह के धमाके को लेकर कोई भी स्पष्ट बात नहीं कर पा रही है वही पहले पूर्व में हुए दमकू कि अगर बात करें तो कई थानों में धमाके हुए थे लेकिन उसे टायर फटने जैसे अन्य कारण बताया गया है। बहरहाल इस घटना की जांच को लेकर पुलिस अब जुटी हुई है।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

