तेलंगाना टनल हादसे के 16वें दिन रेस्क्यू का काम जारी है। इस दिन पंजाब के एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत के शव को परिवार को सौंप दिया गया है। परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बीते 16 दिन से लगातार टनल से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है इस दौरान ही पंजाब के युवक का शव भी नजर आया, जो बुरी तरह फंसा हुआ था उसे मुश्किल से निकाला गया है।
इस मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने गुरप्रीत के परिवार के लिए 25 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों को गुरप्रीत का हाथ नजर आया। लेकिन शव ऐसे दबा हुआ था कि उसे निकाल पाना मुश्किल था।

गुरप्रीत का शव कीचड़ में 10 फीट नीचे मशीन में धंसा हुआ था जिसके बाद शव को निकालने के लिए पहले मशीन को काटा गया और फिर उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे एंबुलेंस के जरिए पंजाब भेज दिया गया है।
- कोटकपूरा में भीषण आग से तबाही: 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों ने मांगा मुआवजा
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार

