अमृतसर. अमृतसर से भयानक खबर सामने आई है जिसमें मोबाइल नहीं दिखाने के कारण एक दोस्त अपने दोस्त की जान का दुश्मन पर बैठा है। मोबाइल नहीं दिखाने को लेकर विवाद बढ़ा और वह इतना नाराज हो गया कि अपने दोस्त को मौत के घाट उठा दिया।
अमृतसर में दोस्तों ने नया फोन न दिखाने पर अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट क लिया है, जबकि अभी भी 2 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को अनिकेत लाहौरी गेट में बुआ से मिलने गया था। इस दौरान उसके दोस्त करण ने सभी के साथ बीयर पीने का प्रोग्राम बनाया। सभी झब्बाल रोड स्थित दशमेश एवेन्यू के एक घर में चले गए। पार्टी के दौरान ही सभी दोस्त अनिकेत का फोन देखा और उससे फोटो खींची।उन्होंने अनिकेत से दोबारा फोन देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।

इस बात से पांचों लड़के चिढ़ गए और नशे की हालत में अनिकेत को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दातर लाए और उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस सभी फरार लोगों की तहकीकात कर रही है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

