पठानकोट। जम्मू से पठानकोट आ रही ट्रेन डिरेल हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना पठानकोट के माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह ट्रेन यात्री गाड़ी नहीं थी बल्कि एक मालगाड़ी है।
रेलवे के मुताबिक मालगाड़ी जम्मू से माधोपुर जा रही थी। इस दौरान भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे मिट्टी और पत्थर खिसक गए थे और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान ही ट्रैक पर आने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन का इंजन और उसके तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं।
इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं रेलवे पैसेंजर्स से अपील की गई है कि वह घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चैक कर लें।
- दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोग फंसे; दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद
- ‘हई भूमिहार जिला जाम क देहम…’, बेगूसराय में कानून को खुली चुनौती! युवक का ‘कट्टा डांस’ और शराब के साथ ठुमके लगाने का VIDEO वायरल
- Flight Favorite Seats Fees New Rule: फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे, साथ बैठेंगे एक ही बुकिंग वाले यात्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बदला नियम
- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
- दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नलों पर भिक्षावृत्ति रोकने के लिए एक्शन में सरकार, पुलिस लगातार चला रही अभियान

