शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर सियासी निशाना साधा है। कहा- पांव पांव वाले शिवराज भैया 1 लाख बार मध्यप्रदेश में कृषि आय डबल करेंगे का झूठ बोल चुके हैं। हद संसद में तब हुई जब उन्होंने 8 गुना करने की बात कही।
बड़ी खबरः कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
खरीदी लेट की और किसानों को ठगा
मंडियों में प्रदेशभर के किसानों को धोखा मिला। 15 लाख क्विंटल गेहूं खुले में बिक गया। कहा- आप सबने मिलकर मोदी की गारंटी दी थी लेकिन 1 महीने खरीदी लेट की और किसानों को ठगा है। ऐसा इसलिए कि बीजेपी समर्थित व्यापारियों को सीधे फायदा पहुंचा। यूरिया संकट शिवराज आप ले आए बारदाना संकट आप ले आए। पांव पांव वाले भैया अब प्लेन वाले बन गए हैं। दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं सजे धजे घूमते हैं। किसान का बेटा अब आपका झूठ समझ गया है। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जीतू पटवारी उपवास करेंगे।
कांग्रेस का बड़ा आरोप
मध्यप्रदेश में हर महीने ट्रांसफर के ऑर्डर वल्लभ भवन में लेन देन का नतीजा है। वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मिडिल ईस्ट संघर्ष और गैस, DAP, खाद संकट पर बीजेपी के नेता झूठ फैलाते हैं। पास में बम फूट जाए तो भी कहेंगे पटाखे हैं। गैस, पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं ये कहा गया था लेकिन हालात सब ने देखी। खाद और DAP को लेकर कहते है कोई कीमत नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन बोरी 50 से 45 किलो की कर दी।
मुरैना और इंदौर वंदे मातरम मामला
बीजेपी नेता और उनके रिश्तेदार हर तरीके के गलत कामों में लिप्त हैं। इंदौर वंदे मातरम मामले में कहा- कांग्रेस को वंदे मातरम पर किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। राष्ट्र गीत के सम्मान पर किसी को न कोई आपत्ति थी न है न रहेगी। हर किसी को अपनी प्राथमिकता तय करने का अधिकार दिया है। जब पार्टी पार्षद पर निर्णय लेगी तब बताया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

