दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया सिंह की सुरक्षा में तैनात गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई है। गनमैन का नाम हरदीप सिंह था। हरदीप को उसी की ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी। इस घटना के बाद सभी डर गए हैं। कहा जा रहा है कि गनमैन पिस्टल को साफ कर रहा था और गलती से गोली चल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी लापरवाही गनमैंन से कैसे हुई है। जानकारी के अनुसार गनमैन अपनी पिस्तौल को साफ कर रहा था लेकिन अचानक स्ट्रीगर पर उसका हाथ आ गया और गोली लग गई। हालात को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अब गनमैन का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। वहीं पुलिस जांच में जुड़ गई है.

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके पूरे परिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और यह गनमैन उनके ताई जी के सुरक्षा में लगा हुआ था। इस घटना से सिद्धू मुझसेवाला के परिवार के लोग भी सकते में आ गए हैं।
- जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: ब्रीजा और बलेनो से 58 पेटियां बरामद, आरोपी फरार
- पैतृक जमीन पर भू-माफिया की नजर: फर्जी सीमांकन के खिलाफ ढाई साल से कार्यालय का चक्कर लगा रहा 68 वर्षीय बुजुर्ग, कहा- न्याय नहीं मिला तो करूंगा आत्महत्या
- कैमूर में जमीन के 16 लाख रुपये मांगने पर आर्मी जवान को जिंदा जलाया, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
- ये है चावल धोने का सही तरीका, कितनी बार धोना चाहिए और क्यों जरूरी है?
- मिशन 2027 के लिए वेस्ट यूपी में बीजेपी की तैयारी तेज, नितिन नवीन मेरठ-सहारनपुर में परखेंगे संगठन



