कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर शहर का है जहां तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचाया है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना सीसीटीवी में कैद

दरअसल इनकम टैक्स चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचाया है। कई गाड़ियों को टक्कर मारकर पार्क की दीवार से कार जा टकराई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल हुए। तेज रफ्तार कार का कोहराम सीसीटीवी में कैद हुआ है।

बदमाशों ने स्कूल में आग लगाईः दस्तावेज, फाइलें, सेवा पुस्तिकाएं, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

कार चालक नशे में था धुत्त

सीसीटीवी फुटेज में इनकम टैक्स चौराहे के पास बेलगाम कार स्पीड में टक्कर मारती नजर आ रही है। कई लोगों को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। कार चालक नशे में धुत्त बताया गया है। ओमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m