झारखंड के हजारीबाग जिले से ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मां ने बेटे की बीमारी को ठीक करने के लिए अपनी ही बेटी को एक तांत्रिक को सौंप दिया. फिर तांत्रिक ने उस लड़की की बलि दे दी. पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां, एक तांत्रिक महिला और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड में तंत्र-मंत्र के नाम पर खौफनाक घटना सामने आई है। तांत्रिक के बहकावे में आकर एक मां ने अपनी बेटी की बलि चढ़ा दी। तांत्रिक ने उससे कहा था कि बेटे को सभी बीमारियों से ठीक करने के लिए उन्हें एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी.
हजारीबाग में अंधविश्वास के चलते एक मां ने तांत्रिक के कहने पर अपनी 13 वर्षीय बेटी की बलि दे दी. महिला का मानना था कि इससे उसका बीमार बेटा ठीक हो जाएगा.
मामला कुसुमभा गांव का है. जांच में खुलासा हुआ कि ये पूरी वारदात एक बीमार बच्चे को ठीक करने के नाम पर किए गए नरबलि अनुष्ठान का हिस्सा थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी रेशमी देवी (35) अपने छोटे बेटे की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को लेकर परेशान रहती थी. इसी दौरान वह गांव की ही एक तांत्रिक शांति देवी (55) के संपर्क में आई. तांत्रिक ने रेशमी को विश्वास दिलाया कि यदि वह किसी कुंवारी कन्या की बलि देगी, तो उसका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा. अपने ही बेटे की जान बचाने की चाहत में मां ने अपनी 13 साल की बेटी को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली.
शुरुआत में आरोपियों ने मामले को दुष्कर्म का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. मां ने खुद बेटी के अपहरण की झूठी कहानी रची. हालांकि, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट ने इन दावों को खारिज कर दिया. हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ के बाद तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने मां, तांत्रिक और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भयावह घटना 24 मार्च यानी नवरात्र की अष्टमी की रात को हुई. जब पूरा गांव रामनवमी के मंगला जुलूस के जश्न में डूबा हुआ था, तब तांत्रिक शांति देवी के घर पर इस मासूम का गला घोंट दिया गया. पुलिस जांच में पता चला है कि इस कृत्य में भीम राम नामक व्यक्ति ने भी साथ दिया. अनुष्ठान के नाम पर बच्ची के साथ बर्बरता की गई और बाद में उसके शव को एक बगीचे में दफन कर दिया गया.
झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. झारखंड हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन और डीजीपी को नोटिस जारी किया है. वहीं, स्थानीय स्तर पर आक्रोश को देखते हुए विपक्षी दल बीजेपी ने सोमवार को हजारीबाग में 12 घंटे का बंद भी रखा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

