कपूरथला। कपूरथला की रहने वाली 52 वर्षीय सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने बेबाक बयान से सुर्खियां बटोर रही हैं। भारत से सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं सरबजीत अब अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन (Nasir Hussain) के घर पहुंच गई हैं। उसे लाहौर के महिला आश्रय गृह (दारुल अमन) से रिहा कर दिया गया है, लेकिन इन सबके बीच उन्होंने अपनी इच्छा को सार्वजनिक कर दिया है। वह मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने पति के साथ आगे का जीवन पाकिस्तान में बिताना चाहती हैं।
नूर ने साफ कहा है कि वह भारत नहीं आना चाहती है। वही इस विषय में उनके वकील अहमद हसन पाशा के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन वह पाक में ही जीवन बिताना चाहती है।
8 साल पुराना है मेरा प्यार
आपको बता दें कि हाल ही में नूर फातिमा ने बड़ा खुलास किया है कि वह अपने शौहर को अभी नहीं बल्कि 8 साल पहले से जानती है। वह उनके साथ निकाह कर आगे का जीवन अच्छे से बिताना चाहती थी। यही कारण है कि उन्होंने जत्था के साथ पाकिस्तान आने का निर्णय लिया। नूर ने कहा कि वह दांत नहीं होते तो भी पाकिस्तान आती और अपने प्यार का साथ देती। इतना ही नहीं नूर ने कहा कि वह इस्लाम धर्म अपनाने के बाद बहुत सुकून महसूस कर रही है और उसे इस बात की खुशी है।
- सरकार ने कहा – घबराने की जरूरत नहीं, हर नागरिक के लिए 60 दिन का ईंधन मौजूद; प्रधानमंत्री मोदी कल मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात
- कोचाधामन में 3 लाख की विदेशी शराब के साथ महिंद्रा XUV जब्त, बंगाल से लाई जा रही थी खेप
- CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार
- लॉटरी से चुने गए लोगों को 1 रू. में तीर्थ यात्रा, भागलपुर के भक्त करेंगे महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन, 100 श्रद्धालुओं का जत्था कल होगा रवाना
- पांढुर्णा को जामसांवली मंदिर से 362 करोड़ से ज्यादा की सौगात: सीएम डॉ. मोहन ने श्री हनुमान लोक के प्रथम चरण का किया लोकार्पण, कहा- सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए…

