हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में सामने आया 13 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्याकांड सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि भरोसे, पड़ोस और इंसानियत की रीढ़ तोड़ देने वाली घटना बन गया है। देव श्री अपार्टमेंट की दीवारों के भीतर जो हुआ, उसने पूरे शहर को झकझोर दिया है।
गुमशुदगी का शोर… और कातिल बना खोजी
देर रात जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजन बेचैन होकर थाने पहुंचे। गुमशुदगी दर्ज हुई और पुलिस सर्च में जुट गई। लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा जब जांच में सामने आया कि आरोपी रेहान भी परिवार के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का “नाटक” करता रहा। वह हर कदम पर साथ दिखा, ताकि शक उससे दूर रहे।
सुराग जो सीधे मौत के दरवाजे तक ले गए
डॉग स्क्वॉड को अपार्टमेंट की छत पर खून से सनी जैकेट मिली। बिल्डिंग के पीछे स्कूल बैग बरामद हुआ। ये निशान सीधे चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 42 तक पहुंचे। दरवाजा खुला, तलाशी हुई- और पलंग पेटी के अंदर से आफताब का शव मिला। यह दृश्य किसी को भी सिहराने के लिए काफी था।
पुलिस जांच में खुली दरिंदगी
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को बहाने से छत पर ले गया । वहां उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की गई। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उस पर हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घबराकर उसने अपने बड़े पापा को फोन किया। दोनों ने मिलकर शव को दादी के पलंग के भीतर छिपाया और ऊपर बुजुर्ग दादी को सुला दिया, ताकि किसी को शक न हो।
सुबह का ढोंग, रात की साजिश
सुबह होते ही वही आरोपी पुलिस और परिजनों के साथ बच्चे को ढूंढने में जुटा रहा। लेकिन डॉग स्क्वॉड की सूंघने की क्षमता ने उसकी चालाकी तोड़ दी।
‘दृश्यम’ जैसी प्लानिंग?
सूत्रों के मुताबिक, अगर आरोपी पकड़ा नहीं जाता तो सबूत मिटाने के लिए और बड़ी साजिश रची जाती। बिल्डिंग में मरम्मत और निर्माण जैसा काम चल रहा था, और आशंका है कि वह हालात का फायदा उठाकर शव को स्थायी रूप से छिपाने की फिराक में था। और शव को दीवार में चुनवाने की तैयारी कर रहा था इसके पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
परिवार पर टूटा कहर
आफताब के पिता पेशे से कव्वाल हैं। जिस घर में सुर गूंजते थे, वहां अब सन्नाटा और मातम है। घर में दो बहनों के बीच में एक लोता लड़का था कॉलोनी के लोग दहशत में हैं- क्योंकि खतरा बाहर नहीं, अंदर से निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। और रेहान के बड़े पापा की तलाश जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


