पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पंजाब पुलिस ने आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। बता दे कि बीते दिन रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते थे तहकीकात शुरू कर दी गई, जिसके बाद पुलिस कारवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है ।

पंजाब गैंगस्टरों का अड्डा बन गया
सुखजिंदर सिंह ने बीती दिन सोशल मीडिया पर लिखा था कि सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं, लेकिन किसी गैंगस्टर की धमकी मुझे हिला नहीं सकती।
- रामकृष्ण अस्पताल में हादसा : सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई झूमाझटकी
- सेंट्रल जेल से फरार आरोपी UP में गिरफ्तार, NDPS मामले में 15 साल की सुनाई गई थी सजा
- गर्ल्स कॉलेज गेट पर कर रहा था हीरोगिरी, पुलिस ने बीच सड़क से दबोचा, Video Viral होने के बाद की कार्रवाई
- साइबर अपराधों से सुरक्षा का रास्ता सुनिश्चित, राजधानी में तैयार हो रहा Cyber Centre of Excellence
- CG Murder News : शराब पार्टी के दौरान विवाद, गाली देने पर भड़के दो भाइयों ने युवक को उतारा मौत के घाट

