हेमंत शर्मा, इंदौर/उज्जैन। महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आखिरकार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े हैं। उज्जैन और भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को धक्का मुक्की और वेटिंग की परेशानी से कुछ राहत मिल सके। 

READ MORE: 13 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए बाबा के दर्शन 

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के लिए 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक रोज सुबह 9 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह 09306 संत हिरदाराम नगर से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर में रुकेगी। दूसरी जोड़ी 09307 और 09308 उज्जैन–भोपाल के बीच चलेगी। 09307 रात 9 बजे उज्जैन से निकलेगी और तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। वहीं 09308 भोपाल से सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर और संत हिरदाराम नगर में ठहराव लेगी। 

READ MORE: आज से एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, उर्दू विषय से शुरुआत; 9 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, CCTV के साथ फ्लाइंग स्क्वाड रहेगी तैनात

तीसरी जोड़ी 09313 और 09314 भी उज्जैन और संत हिरदाराम नगर के बीच चलेगी। 09313 शाम 4 बजे उज्जैन से चलेगी और रात 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। 09314 रात 10 बजकर 30 मिनट पर संत हिरदाराम नगर से रवाना होकर तड़के 2 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन भी रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इन सभी ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का दावा है कि इससे महाशिवरात्रि पर बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी आखिरी वक्त पर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान सवाल जरूर खड़े करता है कि क्या पहले से बेहतर योजना नहीं बनाई जा सकती थी। यात्री ट्रेन के समय और ठहराव की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m