रायपुर। बीमा के क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम में नया कीर्तिमान बनाते हुए छत्तीसगढ़ के राठी दंपति ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें यूएसए में सम्मानित किया जाएगा। मनोज कुमार राठी और उनकी पत्नी शीतल राठी ने भारत में युगल दंपति के रूप में प्रथम एमडीआरटी प्राप्त किया और अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त किया है।
मनोज कुमार राठी व शीतल राठी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में प्रथम कॉर्पोरेट क्लब दंपति हैं, जो काफी समय से कॉर्पोरेट क्लब में रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, विपणन प्रबंधक बुधराम, प्रबंधक विक्रय, दिलीप सीथा, शाखा प्रबंधक,बी. के. बिस्वास, सहायक शाखा प्रबंधक शिखा पांडे ने राठी दंपति को बधाई दी है। यह उपलब्धि डीआर गजेंद्र एलआईसी एसोसिएट के नेतृत्व में प्राप्त किया।

बता दें कि राठी को 17 से 23 फरवरी 2025 तक आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए समारोह में बीमा के क्षेत्र में विश्व स्तर के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बीमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 25 साल पूरे किए। राठी दंपति ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हैं। मनोज राठी ने सन 2000 में बीमा का कार्य प्रारंभ किया। 2003 में मंडल प्रबंधक क्लब सदस्य, 2005 में अध्यक्ष क्लब सदस्य, 2004 से 2010 तक प्रतिवर्ष एमडीआरटी, 2011-2012 में सीओटी, 2011-2012 में कॉर्पोरेट मंडल में प्रथम टीओटी एवं कॉर्पोरेट क्लब सदस्य हैं।
मनोज राठी एवं शीतल राठी का कैलिफोर्निया के ऐनाहेम में सम्मान किया जाएगा। इंश्योरेंस सेक्टर के टॉप अभिकर्ता राठी दंपति न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश में प्रथम कॉर्पोरेट क्लब दंपति हैं। विदेश में उनका सम्मान होने से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


