जालंधर: नगर निगम जालंधर से एक अधिकारी के इस्तीफ़ा देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ओएंडएम ब्रांच के एसडीओ गगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा कुछ दिन पहले दिया गया था, लेकिन इसकी मंजूरी अब जाकर हुई है। इसकी मंजूरी के बाद से निगम में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया था। पानी निकासी में देरी होने पर मेयर वनीत धीर और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने निगम अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई थी। इस दौरान बलबीर सिंह बिट्टू ने खुले तौर पर एसडीओ गगन को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद गगन ने उसी दिन इस्तीफा सौंप दिया था। सूत्रों के अनुसार एसडीओ गगन कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नगर निगम में सेवाएं दे रहे थे।
रमन अरोड़ा केस में हुई थी पूछताछ
जानकारी सामने आई है कि गगन से पहले भी विजिलेंस द्वारा पूछताछ की जा चुकी है, खासकर विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े करप्शन केस में उनका नाम आने के बाद। नगर निगम के अंदरूनी हलकों में माना जा रहा है कि अगर उस समय सख्त कार्रवाई होती, तो कई बड़े घोटाले सामने आ सकते थे। फिलहाल, एसडीओ गगन के इस्तीफे के बाद उनकी जगह किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
- पवन खेड़ा के घर पर हुई छापेमारी के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा, हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाया
- डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी, कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, ईरान बोला – बलिदान को तैयार
- जदयू का तेजस्वी पर पलटवार, मां-बहन से साइन कराकर बताएं शराबबंदी कानून गलत है
- सिंहस्थ के लिए कामों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे कार्य
- नौकरी के नाम पर स्कैम: 15 बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी, CMHO के फर्जी सील-साइन कर थमा दिया ज्वाइनिंग लेटर, वार्ड बॉय निकला मास्टरमाइंड

