पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग की गई है। जिसमें सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बड़ी बात है कि यह हमला सरपंच के घर के बाहर हुआ जब लोगों का आना जाना शुरू था।
अचानक इस तरह की घटना से सरपंच के घर वाले घबरा गए हैं। जानकारी के अनुसार सरपंच को गंभीर हालत में फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरपंच की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पेहलुवाला का निवासी है। उन्हें एक व्यक्ति ने घर के बाहर बुलाकर सरपंच पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें सरपंच के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सरपंच को संभालने का मौका नहीं मिला और ना ही उन्हें किसी भी प्रकार से इस घटना के होने का अंदेशा था यही कारण है कि वह उस व्यक्ति से मिलने बाहर आ गए और यह घटना घट गई। देखते ही देखते उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
- असम में ‘बीफ विवाद’, CM हिमंता का AJP उम्मीदवार और उनकी मां पर निशाना; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
- खेतों में छिपाकर रखा 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
- 9 वर्षों के नवनिर्माण में ये गांव छूट गए योगी जी! DM, SDM, BDO, प्रधान सबसे की शिकायत, फिर भी बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं, जलभराव से परेशान ग्रामीण
- सासाराम में बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर माल्यार्पण कर अस्पताल में बांटे फल
- जंग के ‘टर्निंग पॉइंट’ पर लगा फुल स्टॉप ! मौत के मुंह से बच निकला पायलट: भारी गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित निकाल लाई अमेरिकी सेना, ट्रंप ने की अपनी फ़ौज की तारीफ

