अमृतसर। सिख धर्म की मर्यादा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अपने सभी दफ्तरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया है. यहां के कर्मचारी अब पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होंगे।इस नियम को कड़ाई के साथ पालन करने का आदेश भी दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार सभी मुलाजिमों के लिए पारंपरिक सिख पहनावा पजामा-कुरता पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. यह निर्देश एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की ओर से जारी किए गए हैं.
आदेश में साफ लिखा है कि सिख मर्यादा और परंपराओं की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. कमेटी का मानना है कि उसके दफ्तरों और धार्मिक संस्थानों में सिख रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहचान की झलक साफ दिखाई देनी चाहिए.

श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये आदेश प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा जारी किए गए हैं. आदेश में हिदायतों की सख्ती से पालना करवाने की बात कही गई है. इन आदेशों को सख्ती से पालन भी करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और कार्यालयों में पारंपरिक पहनावा अपनाने की व्यवस्था की जा रही है।
- जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने विद्यार्थी, छात्र-छात्राओं ने यातायात-साइबर थाना और ITMS का किया भ्रमण
- नशे की लत ने बनाया पैडलर : कार में चिट्टा बेचने ग्राहक की कर रहे थे तलाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- हवस की हद पार: बुजुर्ग-दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा; समाज से भी निष्काषित
- नोएडा हिंसा के बाद पूरे NCR में हाईअलर्ट, 50 गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, अराजकता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी
- SRH vs RR IPL 2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, 57 रन से दी करारी शिकस्त, डेब्यूटेंट प्रफुल्ल-साकिब ने उड़ाई RR के बैटिंग लाइनअप की धज्जियां

