ईरान और इजराइल-अमेरिका की जंग का असर रसोई तक पहुंच गया है. भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सड़क से संसद तक घमासान मचा है. इसी कड़ी में गुरुवार को संसद में अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. हुआ कुछ यूं कि बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल सदन में बोल रहे थे. तभी टीएमसी सांसदों ने लोकसभा में फ्राईंग पैन/चम्मच बजाने शुरू कर दिए. इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस समय का मुकाबला देश को एकजुट होकर करना है. इस तरह राजनीति करके मुकाबला नहीं करना है. टीएमसी की जो महिला सांसद सदन में बर्तन लेकर पहुंची, उनमें प्रतिभा मंडल, जून मालिया, महुआ मोइत्रा, सयानी घोष और माला राय शामिल हैं.
ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय रसोई तक पहुंच गया है. देश में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है. इस मुद्दे पर संसद में टीएमसी सांसदों ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया. सदन में फ्राईंग पैन और चम्मच बजाए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे एकजुट होकर मुकाबला करने का समय बताया, न कि राजनीति का.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,गैस और पेट्रोल की समस्या इसलिए हुई क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया. ये समस्या बेकार विदेश नीति की वजह से पैदा हुई है. प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
उधर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर टीएमसी की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में पता था लेकिन आपने अभी तक इसे कैसे संभालना है, इस पर कुछ नहीं बताया. हमने देखा कि नोटबंदी के दौरान लोग लाइन में खड़े थे. फिर एसआईआर के दौरान आपने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया. अब आपने फिर से वही किया है.
एक सांसद ने कहा कि गांवों तक एलपीजी पहुंच गई लेकिन हकीकत आज सब देख रहे हैं. एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं. अब मंत्री जी सदन को बताएं कि गटर से गैस निकलेगी कैसे और रोटी पकेगी कैसे? कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में कहा, यूपीए सरकार गांवों को मजबूत करने के लिए मनरेगा योजना लेकर आई और गरीबों को उनके ही गांव में काम मिला. मगर, बीजेपी सरकार ने इस योजना का बजट कम कर दिया और जमकर घोटाले किए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

