चंडीगढ़. पंजाब में अपराध लगातार बढ़ रहा है। चोरी और लूटपाट की घटना अब आम हो गई है। दिनदहाड़े भी लूट करने वाले बेधड़क सड़कों पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही वारदात की शिकार एक महिला भी हुई है, एक्टिवा सवार एक युवक महिला का पर्स छीन कर भाग गया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
सेक्टर-37 निवासी नीना भारद्वाज अपने किसी काम से घर से बाहर निकली थी। यह घटना बुधवार 11 सितंबर की है जब वह घर से सेक्टर-37 मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आते वक्त जैसे ही वह कृष्ण चार्ट की दुकान के सामने से सड़क पार कर रही थी उसी समय रूमाल बांधा हुआ एक लड़का एक्टिवा पर आया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। इस दौरान महिला को संभालने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला और वह हक्का-बक्का रह गई जब उसे समझ आया कि उसका पर्स कोई छीन कर भाग रहा है तो वह शोर मचाई और चिल्लाने लगी वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन इतनी देर में कर वहां से फरार हो चुका था।

महिला के अनुसार पर्स में एक काले रंग का आईफोन और पांच हजार रुपये नगद समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे। सभी दस्तावेज बहुत जरूरी थे जो पर्स के साथ चोरी हो गए हैं। महिला ने बताया की पर्स में पांच हजार नगद रुपए भी थे।
- सीएम डॉ मोहन ने नेपानगर में दी 363 करोड़ की सौगातः ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में बनेगा रोप-वे, 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा
- CG News : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा
- ‘4 पर समस्या नहीं, 5वें सीट पर होगी शानदार जीत’, राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA नेताओं आत्मविश्वास हाई, जानें किसने क्या कहा?
- बुकिंग के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर : गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, टोकन सिस्टम से मिलेगी गैस, वृद्ध और विधवा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा
- नवी मुंबई में फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
