मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) ईरान में भीषण गृहयुद्ध भड़काने के लिए कुर्द विद्रोहियों को आधुनिक हथियार देने की बड़ी योजना पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस सीक्रेट मिशन का असली मकसद ईरान के भीतर एक बड़े जनविद्रोह को हवा देना है ताकि वर्तमान इस्लामिक सरकार पर दबाव बढ़ाया जा सके. रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन इस समय ईरानी विपक्षी गुटों और इराकी कुर्द नेताओं के साथ लगातार बैठकों में जुटा है. इराक-ईरान सीमा पर हजारों की संख्या में मौजूद सशस्त्र कुर्द लड़ाके इस समय हाई अलर्ट पर हैं और उन्होंने ईरानी सेना के जवानों से बागी होने की अपील भी शुरू कर दी है.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ईरान के अंदर विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कुर्द बलों को हथियार देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस योजना पर काम कर रहे हैं।
ईरानी कुर्द हथियारबंद समूहों के हजारों लड़ाके इराक-ईरान बॉर्डर पर कुर्दिस्तान इलाके में काम कर रहे हैं। एक सीनियर ईरानी कुर्दिश अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ ईरानी कुर्दिस्तान (KDPI) के प्रेसिडेंट मुस्तफा हिजरी से बात की है। KDPI उन समूहों में शामिल है, जिन्हें IRGC ने अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद टारगेट किया है। ईरान की IRGC ने कुर्दिश समूहों पर हमला कर रही है।
अमेरिकी अधिकारी कुर्दों को ईरान में ऑपरेशन शुरू करने के लिए हथियार देने की योजना पर काम कर रहे हैं। ईरानी कुर्द अधिकारी ने CNN को बताया कि आने वाले दिनों में ईरानी कुर्द समूह की सेनाएं पश्चिमी ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन में हिस्सा ले सकती हैं। सूत्र ने ऑपरेशन की टाइमिंग को खास बताते हुए कहा कि अब हमारे पास एक बड़ा मौका है। इसने यह भी कहा कि उसे अमेरिका और इजरायल से मदद की उम्मीद है।
कुर्द दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा जातीय समूह है जिसका अपना कोई आजाद मुल्क नहीं है. करीब 3 करोड़ की आबादी वाले कुर्द तुर्की, इराक, ईरान और सीरिया में फैले हुए हैं. अमेरिका का कुर्दों के साथ रिश्ता दशकों पुराना है और उन्होंने आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में भी बड़ी भूमिका निभाई थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

